छत्तीसगढ़

शशि सबीना देहरी के दशकर्म कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति


सारंगढ़। ग्राम कोकबहाल निवासी एवं आशीष पेट्रोल पंप के संचालक कुन्तराज देहरी की माता स्वर्गीय शशि सबीना देहरी के निधन से पूरे क्षेत्र एवं समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
स्वर्गीय शशि सबीना देहरी का दशकर्म कार्यक्रम गुरुवार को उनके गृह ग्राम में श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चौहान (गांडा) समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शांति के लिए मौन धारण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार—पुत्र जुगलकिशोर देहरी, कुन्तराज देहरी, प्रदीप देहरी एवं अन्य परिजनों—को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर कार्य,जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, संकीर्तन नंद, सुदामा चौहान, जोशेफ सिंह, नुर्पो चौहान, निर्मल चौहान, दयासागर चौहान सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

ADVERTISEMENT