Blog

भारतीय किसान संघ की लंबे समय से चल रही मांग को बिजली विभाग ने किया पूरा

मेगरा कला जोड़ सब स्टेशन पर 5 MVA ट्रांसफॉर्मर कार्य शुरू

35 गांवों को मिलेगी राहत, किसानों ने बिजली विभाग का जताया आभार
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ग्राम मेगरा कला जोड़ 132 केवी सब स्टेशन पर नया 5 MVA क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर शुरू कर दिया गया है। इसके चालू होने से करीब 35 गांवों में लंबे समय से बनी ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार अब तक पूरे क्षेत्र की कृषि पंप और घरेलू बिजली सप्लाई केवल एक ही पावर ट्रांसफॉर्मर के भरोसे संचालित हो रही थी। अधिक लोड के कारण आए दिन बिजली ट्रिप होने से किसानों को सिंचाई कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।भारतीय किसान संघ, जिला भोपाल द्वारा लंबे समय से अतिरिक्त 5 MVA ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की जा रही थी। किसान संघ ने क्षेत्र में झूलते बिजली तारों और जर्जर पोलों को बदलने की मांग भी कई बार उठाई थी।नए ट्रांसफॉर्मर के शुरू होने के बाद अब मेगरा कला जोड़ सब स्टेशन से जुड़े 35 गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और निर्बाध होने की उम्मीद है। किसानों ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था मजबूत होने से खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और फसलों की सिंचाई समय पर हो सकेगी।

Related Articles

ADVERTISEMENT