
चौकी कनकबीरा द्वारा आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन मे चौकी प्रभारी सहायक उप निरी टीकाराम खटकर को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल कलगीडीपा थाना सराईपाली बॉर्डर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर महेश कुमार निषाद पिता स्वर्गीय गणेशाराम निषाद उम्र 27 वर्ष ग्राम कलगीडीपा चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ के नाला तरफ से अपने कब्जे मे दो प्लास्टिक झोला मे 5-5 लीटर के पॉलिथीन में भरा कुल करीब 30 लीटर कीमती ₹6000 क़ो क़ो लेकर आने पर उक्त अवैध शराब क़ो जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी प्र0आर0-57 पवन कुमार जांगड़े , आरक्षक- जगजीवन खुटे , कुंज बिहारी निराला एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।




