Blog

सारंगढ़ में 22 मई को जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला प्रदर्शनी

जनजातीय कारीगर को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य

सारंगढ़ बिलाईगढ़, जनजातीय गरिमा उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के जनजातीय कारीगरों के द्वारा हस्तनिर्मित (हैंडीक्राफ्ट) वस्तुओं के विक्रय एवं प्रदर्शनी हेतु मेला का आयोजन 22 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक साहू धर्मशाला परिसर रानीसागर सारंगढ़ में किया जा रहा है। जनजातीय वर्ग के कारीगरों को अपने हस्तनिर्मित वस्तुओं के प्रदर्शन एवं विकय हेतु आयोजित मेले में आमंत्रित किया गया है। जनजातीय कारीगर को अपने साथ जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।

Related Articles

ADVERTISEMENT