छत्तीसगढ़

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कोरबा जिले में खदानों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ दीपका पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा और जिलाबदर घोषित कुख्यात आरोपी नवीन कश्यप आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से जिला छोड़कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था।
दीपका पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में थाना दीपका पुलिस द्वारा डीजल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन महत्वपूर्ण आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी
नवीन कश्यप (34 वर्ष) – बलगी शांतिनगर, बांकी मोंगरा, जिला कोरबा
परमेश्वर सारथी (28 वर्ष) – बलगी शांतिनगर, बांकी मोंगरा, जिला कोरबा
सब्बीर मेमन (35 वर्ष) – गेवरा बस्ती, गांधी चौक, कुसमुंडा, जिला कोरबा
ऐसे हुई कार्रवाई
दिनांक 01 जून 2026 की रात थाना दीपका पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गेवरा एवं कुसमुंडा खदान क्षेत्रों में डीजल चोरी की घटनाओं का मुख्य साजिशकर्ता नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी हुई थी बड़ी बरामदगी
पुलिस द्वारा इस गिरोह के खिलाफ पूर्व में की गई कार्रवाई में लगभग 2500 लीटर डीजल जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा गिरोह द्वारा उपयोग में लाई जा रही दो स्कार्पियो वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

जब्त वाहन
स्कार्पियो – CG 28 P 6555
स्कार्पियो – CG 12 BU 6064
दर्ज अपराध
अपराध क्रमांक 437/2024
अपराध क्रमांक 114/2026
इन मामलों में बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

अब तक की कार्रवाई
कुल 03 आरोपी गिरफ्तार (वर्तमान कार्रवाई) 09 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं
2500 लीटर डीजल जब्त
घटना में प्रयुक्त 02 वाहन जब्त
गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने की

कार्रवाई जारी पुलिस का स्पष्ट संदेश
दीपका पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों, डीजल चोरी और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में डीजल चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

ADVERTISEMENT