लोकपर्व छेरछेरा पर मीनू दिग्विजय सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज
मीनू दिग्विजय सिंह
जनपद सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 14
जनपद पंचायत कटघोरा, जिला कोरबा
छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और दान-पुण्य की परंपरा का प्रतीक पावन पर्व छेरछेरा हम सभी के जीवन में आपसी भाईचारे, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आता है। यह पर्व छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ ऐसा त्योहार है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है।
लोकपर्व छेरछेरा के शुभ अवसर पर जनपद सदस्य मीनू दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र क्रमांक 14 सहित पूरे जनपद पंचायत कटघोरा एवं जिला कोरबा के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। किसानों के खेत लहलहाएं, हर घर में अन्नपूर्णा का वास हो और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं और मजबूत हों।
उन्होंने कहा कि छेरछेरा पर्व हमें दान, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और सशक्त बनाएं।
लोकपर्व छेरछेरा की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




