छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य 100%पूरा

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाना है रायगढ़ जिले 18 चार्ज में सभी 2100 मकान सूचीकरण ब्लॉक में जनगणना का कार्य 100% हो चुका हैl
रायगढ़ जिले के कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी एवं नगर पालिका निगम रायगढ़ के आयुक्त सह जनगणना अधिकारी रायगढ़ निगम श्री बृजेश क्षत्रिय के मार्गदर्शन पर रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज के चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक एवं जनगणना कार्य के कर्मचारियों द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य के अंतर्गत जिले के समस्त वार्डों एवं मोहल्लों में घर-घर जाकर मकानों का सर्वेक्षण एवं विवरण संकलित किया गया।
मकान सूचीकरण का उद्देश्य क्षेत्र में निवासरत परिवारों, भवनों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी तैयार करना हैl
इस अभियान में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों , सुपरवाइजर एवं प्रगणक द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गंभीरता एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य संपादित किया गया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि संकलित आंकड़ों का परीक्षण एवं सत्यापन उपरांत आवश्यक अभिलेख तैयार किए जाएंगे। सभी चार्ज में संकलित जानकारी की वेरिफिकेशन प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा अपने-अपने HLB में किया जा रहा है यह कार्य 30 मई को रात्रि 12:00 बजे के तक की जाएगीl

Related Articles

ADVERTISEMENT