विद्यार्थियों को श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल में प्रवेश का सुनहरा अवसर ।

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया 02 जून 2026। ग्राम सोहाया स्थित एपेक्स करियर एकेडमी में, एवं निदान पुर व जनपद पंचायत बैरसिया में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेट ऑफ थिंग के ट्रेनिंग ऑफिसर गौरव मित्तल ने विद्यार्थियों को श्रमोदय मॉडल आईटीआई, भोपाल (म.प्र.) में प्रवेश प्रक्रिया, विभिन्न तकनीकी ट्रेडों, छात्रावास (हॉस्टल) सुविधा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, रोजगार के अवसरों एवं कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आईटीआई में उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। एवं जनपद पंचायत बैरसिया के सीईओ देवेश सराठे ने भी अधिक से अधिक छात्रों को इस आईटीआई में प्रवेश दिलाने की बात कही जिससे अधिक से अधिक श्रमिक परिवार लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर पत्रकार विनय सिंह पटेल, सचिव समुन्दर सिंह सिसोदिया,अमित धाकड, विक्रम केवट , सरपंच जयपाल यादव उपस्थित रहे।।





