पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के करीबी जय राठौर को प्रदेश कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग में महासचिव का मिला पद…
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया–मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जिम्मेदारी सौंप कर युवाओं पर अपना विश्वास जता रही है इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने प्रदेश, जिला एवं विधानसभा में कई पदों पर नियुक्ति की है ,जिसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह के करीबी माने जाने वाले जय राठौर निवासी बरखेड़ा सालम तहसील हुजूर जिला भोपाल को मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है आपको बता दें की जय राठौर के पिता रामभरोसे राठौर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और वर्तमान में फंदा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।वहीं जय राठौर की नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके मित्रों एवं साथियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है और राठौर को सभी के द्वारा बधाइयां दी जा रही है। वहीं अपनी नियुक्ति पर जय राठौर ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उस पर खरा उतरुंगा और संगठन की मंशा अनुसार निष्ठा व लगन से कार्य कर कांग्रेस की रीती नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा।





