Blog

भारतीय किसान संघ की संभागीय कमिश्नर के साथ बैठक हुई सम्पन्न

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।भारतीय किसान संघ की संभागीय बैठक ग्वालियर,मुरैना एवं नर्मदापुरम कमिश्नर के साथ सम्पन्न हुई।डेढ़ घंटे लंबी चली बैठक में खेती किसानी से जुड़ी उर्वरक खाद एवं अन्य सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा संपन्न हुई
कमिश्नर ने ध्यान पूर्वक समस्याओं को सुना।

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत के ग्वालियर,चंबल एवं नर्मदापुरम कमिश्नर के साथ संभागीय बैठकें आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

किसानों की समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का भुगतान तत्काल कराया जाए।
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बड़ाई जाए। स्लॉट बुकिंग पुनः चालू की जाए।ताकि जो किसान छूट गए हैं उनकी भी उपज समर्थन मूल्य पर बिक सके। गलत खातों में गई किसानों की राशि वापस दिलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
गांवों में जर्जर विद्युत लाइन एवं पोल बदले जाएं, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी पर अधिक अनुदान एवं प्रशिक्षण दिया जाए। गन्ना शुगर मिल कैलारस पुन: चालू की जाए।
मंडियों में तौल व्यवस्था सरल हो और किसानों से हम्माली चार्ज न लिया जाए।
MSP को खुले बाजारों में भी लागू किया जाए और MSP से कम खरीद पर रोक लगे।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
राजस्व विभाग में किसानों से अवैध वसूली बंद हो और समय-सीमा में कार्य पूर्ण हों।राजस्व अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
खाद हेतु ई-टोकन तहसील स्तर पर जारी किए जाएं, ताकि किसानों को 60-70 किमी दूर जिला मुख्यालय न जाना पड़े।
ई टोकन व्यवस्था को ठीक किया जाए।जिला प्रशासन ने खाद मे ई टोकन की लिमिट रखी है किसान को पता नहीं चलता सर्वर नहीं आता और आता है जब तक लिमिट फुल हो जाती है।
बैठक में भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष /मंत्री जिला अध्यक्ष/मंत्री प्रांत कार्यकारणी सदस्य एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी उपस्थित रहे।
जय बलराम।

Related Articles

ADVERTISEMENT