Blog

अन्नदाता अधिकार रैली व वल्लभ भवन के घेराव की घोषणा से सरकार सदमे में

किसान संघ के नेतृत्व में राजधानी में गरेजेंगे आज किसान
रिपोर्टर विनय पटेल
भोपाल 4 फरवरी- भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आज प्रदेशभर से हजारों किसान राजधानी भोपाल में शिवाजी नगर स्थित भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय पहुंच अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेगें। कहने को किसानों का यह आंदोलन मध्यभारत प्रांत का बताया जा रहा है। लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नदाता अधिकार रैली व वल्लभ भवन घेराव के आंदोलन में प्रदेश के अन्य जिलों से भी भारी संखा में किसानों के आने की संभावना है। मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान का कहना है कि आंदोलन की जो मांगे हैं वो सारे प्रदेश के किसानों की समस्या है। इसलिये किसान हित में समर्थन के लिये प्रदेश के सभी किसानों का स्वागत है। श्री दीवान ने बताया कि भारतीय किसान संघ का यह आंदोलन शांतिपूर्ण व अहिंसक आंदोलन है। किसान अपनी राजस्व व अन्य कृषि समस्याओं को प्रमाण के साथ सरकार के समक्ष रखेगा।

आंदोलन की तैयारी में लगे कार्यकर्ता

राजधानी भोपाल में होने जा रही अन्नदाता अधिकार रैली व वल्लभ भवन घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। उसको लेकर किसान संघ के भोपाल जिले व महानगर के कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं। भोपाल आने वाले किसानों के भोजन, पानी, आवास अन्य व्यवस्था के लिये सभी कार्यकर्ता जुटे हुये हैं।

आंदोलन में शामिल होने की अपील

भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत के 16 जिलों के किसान अपने वाहनों से भोपाल मंगलवार शाम से ही आना प्रारंभ हो गये है। किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रांत महामंत्री शिवनंदन रघुवंशी व जिला के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सभी किसानों से अधिक संख्या में राजधानी भोपाल पंहुचने की अपील की है।

Related Articles

ADVERTISEMENT