अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा द नेशनल पावर ग्रुप के हवन पूजन सामग्री संग्रह वाहन का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा पिछले 18 वर्षों से अनेक धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक जैसे अनेकों महत्वपूर्ण कार्य आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में एक नई पहल का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की उपस्थिति एवं उनके मार्गदर्शन में हवन पूजन सामग्री संग्रह वाहन का 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को प्रदीप मिश्रा द्वारा वाहन की पूजन अर्चना कर, वाहन में रक्षा सूत्र बांधकर शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर प्रदीप मिश्रा ने उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य की हृदय से प्रशंसा की और द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जयनारायण बैरागी और उनकी समस्त टीम को बधाई तथा आशीर्वाद दिया। साथ ही साथ इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। जिससे क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता रहे। वहीं द नेशनल पावर ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष पंडित जयनारायण बैरागी ने बताया कि* हवन पूजन सामग्री संग्रह वाहन* नगर के घर-घर से हर घर से सामग्री एकत्रित कर वाहन के माध्यम से उचित स्थान पर समापन किया जाएगा। जिससे हवन पूजन सामग्री का सम्मान बना रहेगा और हमारे आस पास के जल स्रोतों को साफ सुथरा रखने में सहायता मिलेगी। आपको बता दें कि द नेशनल पावर ग्रुप पिछले कई वर्षों से शरद ऋतु के समय,असहाय एवं बुजुर्गो को कम्बल वितरण,शासकीय चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए रजाई -गददे की व्यवस्था,निर्धन व असहाय व्यक्तियों के लिए अंतिम संस्कार हेतु 2 कुंठल 25 किलो लकड़ी की दान स्वरूप व्यवस्था,प्रति वर्ष माँ हरसिद्धि दरबार तरावली में पद यात्रा एवं विशाल भण्डारा,श्रीमद भागवत कथा,श्रीराम कथा,श्री शिव महापुराण कथा सहित अनेक आयोजन,सर्व समाज कन्या विवाह,भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान, छात्र-छात्राओं का सम्मान,वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान,वरिष्ठ समाज सेवी महिलाओं का सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम,शहिदों को श्रद्धांजली एंव गरवा महोत्स्व,खेल प्रतियोगिताएँ, गौ सेवा हेतु पहली रोटी गाय के नाम से गौ सेवा रथ का संचालन,बेसहारा गायों का इलाज,श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ जैसे अनेक कार्यों में निमित्त बने। ग्रुप के महिला मंडल ने गौ माता को गोद लेने सहित अनेक कार्य किए हैं। इसी कड़ी में नई पहल की गई है,यह सेवा द नेशनल पावर ग्रुप एवं जननायक श्रृष्टि कल्याण सेवा समिति द्वारा-घर से हर घर से हवन पूजन सामग्री संग्रह वाहन का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की जनता मौजूद थी।
