Blog

सेवा, समर्पण और नेतृत्व का सम्मान

लायंस क्लब बैरसिया के लॉयन दीपक दुबे को मिला “गोल्ड अवॉर्ड
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।।लायंस क्लब इंटरनेशनल मल्टिपल काउंसिल 3233 के भव्य कन्वेंशन का आयोजन इंदौर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केनिया से पधारे इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. महेश शाह की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं जनहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन मनीष शाह ने लायंस क्लब बैरसिया के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी दीपक दुबे को क्लब की सेवा गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता एवं समाजहित में निरंतर योगदान के लिए प्रतिष्ठित “गोल्ड अवॉर्ड” से सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद लॉयन दीपक दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि लायंस क्लब बैरसिया के सभी सदस्यों की सेवा भावना, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान के लिए मल्टिपल काउंसिल एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कन्वेंशन में देशभर से आए लायंस सदस्यों ने सहभागिता करते हुए सेवा, संस्कार और समाजसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और सामाजिक सरोकारों की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

ADVERTISEMENT