ग्राम हरदी (महामाया)के गौरव शुक्ला और ग्राम सेवई के जितेंद्र सिंह समाजसेवियों ने किया अपना मृत्यु पश्चात मेडिकल कॉलेज को देह दान कराया पंजीयन

बोधन चौहान लाइव भारत 36 न्युज चैनल
जिला जांजगीर चांपा नाम -गौरव शुक्ला ग्राम हरदी महामाया जिला जांजगीर चांपा
पिता अनिल शुक्ला माता कांति शुक्ला और, नाम जितेंद्र सिंह ग्राम सेवई जिला जांजगीर चाँपा दोनो दोस्तों ने किया अपने मृत्यु पश्चात मेडिकल कॉलेज को देह दान कराया पंजीयन गौरव शुक्ला और जितेंद्र सिंह *निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़* के सदस्य हैं और संस्थान से जुड़ कर गौरव शुक्ला अपना 🅾️➕10 बार और जितेंद्र सिंह आप अपना 🆎➕6वी बार अपना जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान कर चुके हैं गौरव शुक्ला और जितेंद्र सिंह के माता पिता ने अपने बेटे को देह दान करने पर बधाई दीए और कहा कि गर्व है बेटा आप पर और सभी रिस्तेदारों ,दोस्त मित्र भाई ,ने दोनो देह दानी गौरव शुक्ला ,जितेंद्र सिंह को

मेडिकल कॉलेज को देह दान करने पर बधाई शुभकामनाएं दिए गौरव शुक्ला और जितेंद्र सिंह जी से चर्चा विमर्श करने पर दोनो देह दानी ने बताया कि देश के लिए कुछ करने का एक जुनून था हम दोनों दोस्तों का जैसे हम आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन कुछ कारण वश आर्मी में जा नहीं पाए इसलिए हम दोनो ने संकल्प लिया कि हमारा अनमोल शरीर जिसे हमारे मरने के बाद हमारे हिन्दू धर्म के मुताबिक अग्नि में जलाया जाता है

उसे हम दोनों दोस्त देह दान पंजीयन करवाते समय घोषणा करते हैं कि हमारा पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को हमारे मृत्यु पश्चात सौंपा जाए और हमारे उस पार्थिव शरीर से मेडिकल स्टूडेंट्स प्रेक्टिस कर के अच्छे डॉक्टर बने यही हमारा सपना भी है और उद्देश्य भी है
गौरव शुक्ला जी और जितेंद्र सिंह जी के यह सोच को दिल से सैल्यूट

