Blog

भारतीय किसान संघ का अल्टीमेटम: गेहूं स्लॉट बुकिंग समस्या तुरंत हल करो, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। भारतीय किसान संघ तहसील बैरसिया द्वारा दिनांक 28 अप्रैल मंगलवार को एस डी एम बैरसिया आशुतोष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर किसानों की सबसे बड़ी समस्या गेहूं स्लॉट बुकिंग में आ रही परेशानियों का तत्काल समाधान करने की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निराकरण नहीं हुआ तो किसानों के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि स्लॉट बुकिंग में तकनीकी खामियों और अव्यवस्थाओं के कारण किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हो रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और वे परेशान हैं।
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को बिना बाधा स्लॉट उपलब्ध कराया जाए, खरीद प्रक्रिया सरल बनाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान अन्नदाता है, उसकी मेहनत का उचित सम्मान होना चाहिए। यदि किसानों की उपज समय पर नहीं खरीदी गई तो गांव-गांव से किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
किसानों की प्रमुख मांगें:
गेहूं स्लॉट बुकिंग की समस्या तुरंत दूर की जाए
किसानों को समय पर स्लॉट उपलब्ध हों
खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था खत्म हो
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो
एस डी एम बैरसिया आशुतोष शर्मा ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया हे कि किसानों को स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्या को शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।
भारतीय किसान संघ के इस ज्ञापन के बाद क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन अब जल्द कदम उठाएगा।

Related Articles

ADVERTISEMENT