Blog

किसान कल्याण वर्ष में डूंगरिया समिति का कमाल: एक दिन में 52 नए सदस्य बनाकर रचा इतिहास

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रैल से 15 मई तक सहकारी समितियों में विशेष सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत डूंगरिया समिति ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समिति द्वारा गांव-गांव में डोंडी पिटवाकर, जनसंपर्क अभियान चलाकर तथा व्हाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से जागरूकता फैलाकर किसानों को सदस्यता के लिए प्रेरित किया गया।
समिति प्रबंधक के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एक ही दिन में 52 नए सदस्य बनाए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस सफलता से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है।
यह उपलब्धि बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गीतेश लिल्होरे एवं निमेष सर   के मार्गदर्शन में संभव हो सकी। अभियान के दौरान समिति प्रबंधक लाखन सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राजपूत, भैरोसिंह  राजपूत, सरवन सिंह राजपूत, रामकृष्ण जाट,निरंजन सिंह राजपूत सहित समिति का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक समीउल्लाह कुरैशी एवं पर्यवेक्षक भगवान सिंह दांगी ने डूंगरिया समिति को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह अन्य समितियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

किसान कल्याण वर्ष में डूंगरिया समिति का कमाल: एक दिन में 52 नए सदस्य बनाकर रचा इतिहास

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रैल से 15 मई तक सहकारी समितियों में विशेष सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत डूंगरिया समिति ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समिति द्वारा गांव-गांव में डोंडी पिटवाकर, जनसंपर्क अभियान चलाकर तथा व्हाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से जागरूकता फैलाकर किसानों को सदस्यता के लिए प्रेरित किया गया।
समिति प्रबंधक के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एक ही दिन में 52 नए सदस्य बनाए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस सफलता से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है।
यह उपलब्धि बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गीतेश लिल्होरे एवं निमेष सर के मार्गदर्शन में संभव हो सकी। अभियान के दौरान समिति प्रबंधक लाखन सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राजपूत, भैरो सिंह राजपूत, सरवन सिंह राजपूत, रामकृष्ण जाट निरंजन सिंह राजपूत सहित समिति का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक समीउल्लाह कुरैशी एवं पर्यवेक्षक भगवान सिंह दांगी ने डूंगरिया समिति को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह अन्य समितियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

ADVERTISEMENT