शिक्षक के ट्रांसफर होने पर दी विदाई किया सम्मान

रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया। मंगलवार को बैरसिया के शासकीय माध्यमिक शाला कोलूखेड़ी खुर्द में शिक्षक राजू दांगी, मांगीलाल दांगी, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के ट्रांसफर होने पर विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शिक्षकों को पुष्प फूल माला एवं शाल श्री फल प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के संबोधन में बीएसी योगेश सक्सेना ने कहा कि शिक्षकों का स्थान सर्वोच्च होता है ऐसे में उनके कर्म भी एक महत्वपूर्ण माना जाता है अगर सच्चे मन से बच्चों के बीच शिक्षा प्रदान करते हैं तो निश्चित रूप से बच्चे सफल होते हैं उन्होंने अन्य शिक्षकों को भी लगन मेहनत से पढ़ाने का आग्रह किया इस अवसर पर ब्लाक सह समन्वयक बृजेंद्र गुर्जर विनेश गुर्जर,जुगल किशोर सक्सेना ,मुकेश सेन, जन शिक्षक लक्ष्मण सिंह गुर्जर, भैया लाल गुर्जर,भारत सिंह अहिरवार , देवेंद्र बघेल, नीरज श्री वास्तव, नवीन शर्मा, जगदीश दांगी,छगन लाल मेहर रोजगार सहायक हेमराज मीना,कमलेश अहिरवार ,योगेंद्र सिंह दिवाकर मौजूद रहे




