रायगढ़

धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथी रोड क्रॉस किया सरिया नल के पास

लाइव भारत 36 न्यूज़ से नईम मेमन, धरमजयगढ़

जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ धर्मजयगढ़ नाला पर गजराजों की दस्तक: राष्ट्रीय राजमार्ग पर थमा यातायात, घंटों बना रहा रोमांच और सतर्कता का माहौल
धरमजयगढ़। इसके पर होने से किसी को हानि नहीं हुई और किसी का नुकसान नहीं हुआ शनिवार शाम लगभग 4 बजे धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास उस समय अचानक हलचल मच गई,

जब हाथियों का एक बड़ा झुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ पहुंचा। झुण्ड में मौजूद शावकों के कारण स्थिति संवेदनशील हो गई, जिसे देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए सुरक्षित दूरी बना ली।
हाथियों की मौजूदगी के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। इस दौरान लोग दूर खड़े होकर इस दुर्लभ नज़ारे को देखते रहे, वहीं किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए वन अमला और हाथी मित्र दल मौके पर मुस्तैद रहा। टीम ने लगातार लोगों को पास न जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी।
करीब कुछ देर बाद जब हाथियों का झुण्ड सुरक्षित रूप से सड़क पार कर जंगल की ओर बढ़ गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
गौरतलब है कि धरमजयगढ़ वन मण्डल में इन दिनों हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और हाथी मित्र दल के सहयोग से ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षा के आवश्यक उपाय भी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

ADVERTISEMENT