भिलाई बाज़ार से बड़ी ख़बर: सहायक अभियंता दिवाकर के ट्रांसफ़र पर ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी – विधायक को सौंपा आवेदन

संवाददाता – मोहन चौहान
लाइव भारत 36 न्यूज़
दीपका क्षेत्र के लोकप्रिय सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर के प्रस्तावित स्थानांतरण पर भिलाई बाज़ार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। इसी संबंध में ग्राम पंचायत भिलाई बाज़ार ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को औपचारिक आवेदन सौंपते हुए दिवाकर का ट्रांसफ़र रोकने की मांग की है।

ग्रामीणों की भावनाएँ – “दिवाकर का जाना क्षेत्र के लिए नुकसान”
आवेदन सरपंच श्रीमती रजनी मरकाम द्वारा सौंपा गया, जिसमें कहा गया है—
दिवाकर एक ईमानदार, जवाबदेह और जनसमर्पित अधिकारी हैं।
उनके कार्यकाल में विद्युत व्यवस्था काफी स्थिर हुई है।
गांव से लेकर नगर पालिका तक उपभोक्ता उनके कार्य से पूर्ण संतुष्ट हैं।
उनकी देखरेख में 100–200 पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में समस्याएं तेज़ी से हल हुईं।
ग्रामीणों का कहना है कि दिवाकर का स्थानांतरण होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था फिर से प्रभावित हो सकती है।
पंचायत की चेतावनी – “फैसला नहीं बदला तो आंदोलन”
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया,
तो क्षेत्र में जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
भेजे गए आवेदन की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है—
महानिर्देशक, रायपुर
कार्यपालन निदेशक, बिलासपुर
अधीक्षक अभियंता, कोरबा
इससे स्पष्ट है कि यह मामला अब वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुँच चुका है।
विधायक प्रेमचंद पटेल का हस्तक्षेप
आवेदन मिलते ही विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी CSPDCL रायपुर के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी कर
जनता की भावनाएँ बताते हुए स्थानांतरण रोकने का आग्रह किया है।
दिवाकर के काम से जनता क्यों खुश?
ग्रामीणों के अनुसार उनके कार्यकाल में—
ट्रिपिंग की समस्या कम हुई,
फॉल्ट सुधारने की गति बढ़ी,
मरम्मत कार्य नियमित हुए,
रात्रिकालीन बिजली आपूर्ति बेहतर हुई।
इसी वजह से दीपका, भिलाई बाज़ार, आसपास की पंचायतें और व्यापारी वर्ग दिवाकर को यथास्थान रखने की मांग कर रहे हैं।




