सक्ति

शा. उ. मा. वि. बंदोरा के लिए सम्मान का पल डॉ. रीतू सिंह का राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में चयन

लाइव  भारत 36 न्यूज से जिला रिपोर्टर की रिपोर्ट


शा. उ. मा. वि. बंदोरा, विकासखण्ड – मालखरौदा, जिला – सक्ती (छ. ग.) में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत डॉ. रीतू सिंह का चयन 46 वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन हुआ था। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं केरल मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 28 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक चंद्र‌शेखरन नायर स्टेडियम, केरल यूनिवर्सिटी स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया था। जिसमें डॉ. रीतू सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30+ आयु वर्ग के अंतर्गत गोला फेक, भाला फेक तथा 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में भाग लिया था। डॉ. रीतू सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बेसबॉल, सॉफ्टबाल में 2016-2017 में भाग लिया था, एवं एथलेटिक्स राष्ट्रिय स्तरीय प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़, क्रॉसकन्ट्री में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है। और इंटर यूनिवर्सिटी में कबड्‌डी 2017 में भाग लिया था।


उनकी इस उपलब्धि पर सक्ती जिला की जिला शिक्षा अधिकारी महोदया डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी मैडम जी ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की और साथ हि साथ उनके चयन पर संस्था प्रमुख शा. उ. मा. वि. बंदोरा प्राचार्य श्री रूपलाल भारद्वाज सर जी ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा इससे विद्यालय के लिए गौरव की बात कही।

Related Articles

ADVERTISEMENT