पड़ोसी राज्य ओडिशा के सामुदायिक सहयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल सुखापाली के बच्चों को स्कूल बैग का किया गया वितरण

बरमकेला// शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सुखा पाली में सामुदायिक सहभागिता से बच्चों को स्कूल बैग नि:शुल्क प्रदान किया गया। विदित हो कि उड़ीसा राज्य के प्रगति मिल्क डेयरी द्वारा ग्राम सूखापाली के डेयरी संचालक दिनेश साहू के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्कूलों में विद्यालय के बच्चों को नि:शुल्क स्कूल बैग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूल में दर्ज माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के समस्त बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किया गया। सामुदायिक सहभागिता द्वारा समय – समय पर शासकीय स्कूल के बच्चों को नि:शुल्क सामग्री प्रदान किया जाता है। ज्यादातर गरीबी रेखा के घरों के बच्चे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहते हैं। जिससे उनको आर्थिक सहयोग मिलता है। और समाज को शासकीय विद्यालय के बच्चों को सहयोग प्रदान करने का प्रेरणा भी मिलता है। शासन द्वारा बच्चों को भरपूर पोषण प्राप्त हो इसलिए न्योता भोज देने के लिए भी सामुदायिक सहभागिता पर पर भी बल दिया गया है। और शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे उसका लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं l इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल, धरणीधर सिदार, योगेश्वरी सिदार,गायत्री सिदार, भूपेश नायक ,शाला में उपस्थित थे।




