कोरबा

कोरबा जिले के शाजापानी निवासी बोधन चौहान को मिला मानवता सेवा सम्मान

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज

दरभंगा (बिहार) से मानवता, सेवा और राष्ट्रहित को मजबूती देने वाली एक प्रेरणादायी खबर सामने आई है। हिंद मानव सेवा संस्था (Public Charitable Trust) द्वारा समाज और राष्ट्रहित में निरंतर निस्वार्थ सेवा करने वाले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शाजापानी निवासी समाजसेवी श्री बोधन चौहान को डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


श्री बोधन चौहान लंबे समय से मानवता, समाजसेवा, रक्तदान एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में पूरे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनका सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा है और यह सिद्ध करता है कि आज भी मानवता जीवित है।
हिंद मानव सेवा संस्था द्वारा प्रदान किया गया यह डिजिटल सम्मान प्रमाण पत्र उन सभी सेवाभावी साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कर रहे हैं। संस्था का यह प्रयास समाज में सकारात्मक सोच, सहयोग और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करता है।
संस्था ने श्री बोधन चौहान के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्य हेतु हृदय से शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा

अपील की है कि इस सम्मान को WhatsApp, Facebook एवं Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर अधिक से अधिक लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाए।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि मानवता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना का सम्मान है।

Related Articles

ADVERTISEMENT