सक्ति

ग्राम बंदोरा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर मनाया गया

लाइव भारत 36 न्यूज़ से जिला रिपोर्टर की रिपोर्ट

शक्ति जिला के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग अड़भार द्वारा बिजली विभाग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाया गया जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली के उपयोग के बारे में बताए गए

पीएम सौर ऊर्जा घर ,लगाने के फायदे और बहुत सारे योजनाओं के बारे में विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। आज रजत जयंती महोत्सव विद्युत विभाग द्वारा मनाई जा रही है जिसमें पीएम सौर ऊर्जा कनेक्शन धारी और पंप कनेक्शन हितग्राही, एकल बत्ती हितग्राही, एक अच्छे उपभोक्ता जिन्होंने समय पर अपनी बिल भुगतान करते हैं ऐसे चयनित हितग्राहियों को विद्युत विभाग शाखा अड़भार की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बंदोरा सरपंच नवधा लालू गबेल, बलराम गबेल, अमित पटेल, जीवन पटेल ,श्याम लाल वर्मा, पोखर कर्स, विष्णु चंद्रा,अश्वनी गबेल, अंजोर सिंह वर्मा ,मानव गबेल, राधेश्याम सिदार लहरु षीदार, नंदू गबेल, सहित विद्युत विभाग के अधिकारी,shri दुर्गा प्रसाद तिवारी कनिष्ठ यंत्री,मनोज जांगड़े लाइन स्टाफ, सूरज खन्ना, यशवंत गिरधारी बरेट ,लकेश्वर , गुरु चरण केवट उपस्थित रहे। विद्युत विभाग रजत जयंती महोत्सव पर उपभोक्ता और अधिकारीगण क्या कहते हैं सुनते हैं उन्हीं की जुबानी,

Related Articles

ADVERTISEMENT