Blog

मृत्युभोज प्रथा बंद करने का संकल्प, कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने की शुरुआत

प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र की अगुआई में सामाजिक उत्थान की दिशा में सार्थक पहल
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। सामाजिक सुधार की दिशा में सार्थक पहल करते हुए कुशवाहा समाज ने मुत्यु भोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में मप्र प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने अनुकरणीय कदम उठाया है। योगेश कुशवाहा के पिता मानसिंह कुशवाहा का निधन 4 नवंबर को हो गया था। सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करने के साथ ही कुशवाहा समाजजनों को मुत्यु भोज जैसी कुप्रथा से दूर करने के उद्देश्य से योगेश कुशवाहा एवं परिजनों ने एकराय होकर मृत्युभोज नहीं करने का निर्णय लिया। मृत्युभोज की बजाय 16 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। बता दें, मप्र प्रांतीय कुशवाहा समाज लंबे समय से सामाजिक बुराइयों मसलन मृत्युभोज, नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा है। योगेश कुशवाहा के मुताबिक किसी परिवार में निधन के बाद शोक की घड़ी में मृत्युभोज जैसी कुरीतियों के कारण शोक संतृप्त परिवार पर आर्थिक बोझ आता है। ऐसा नहीं करने पर परिवार को सामाजिक रूप से बुरा बताया जाता है। कुशवाहा समाज लंबे समय से मृत्युभोज जैसी कुप्रथा का बहिष्कार करने का आह्वान करता रहा है। इस संबंध में जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में पिता मानसिंह कुशवाहा के निधन के बाद परिवारजनों ने मुत्युभोज नहीं करने का निर्णय लिया। इससे समाज में जागरुकता लाने में सफलता मिले। बता दें, प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र के आह्वान पर मप्र के कई जिलों में समाजजनों ने मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का न केवल संकल्प लिया है, बल्कि इस पर अमल भी किया जा रहा है।

दहेज, नशे के खिलाफ अभियान

प्रांतीय कुशवाहा समाज के संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि संगठन की अगुआई में प्रदेश में कुशवाहा समाजजनों के बीच दहेज और नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रदेश, संभाग और जिलों की बैठकों में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रेरित करते हैं। समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए लड़के-लड़कियों को समान रूप से शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी के चलते भोपाल स्थित कुशवाहा भवन में कुशवाहा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए छात्रावास संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

ADVERTISEMENT