कांग्रेस को योजना से नहीं बल्कि योजना के नाम तखलीक है- पटेल


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। इस योजना में यह पहला बदलाव नहीं ,बल्कि चौथा बदलाव है। पहले रोजगार गारंटी हुई, फिर नरेगा हुई और इसके बाद मनरेगा हुई। यह तीन बदलाव हमने नहीं किए थे, बल्कि कांग्रेस शासनकाल में हुए थे तब में सांसद था। अब जब हमने इसको बेहतर बनाने के लिए इसमें जो कमियां थी उन्हें हटाकर नहीं चीजें जोड़ कर जीराम जी नाम दिया तो कांग्रेस को तक़लीफ हो रही है। असल यह तकलीक योजना से नहीं है, बल्कि राम जी के नाम के कारण हो रही है। यह बात पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को जनपद पंचायत परिसर बैरसिया में आयोजित वी बी जी राम जी संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि इस योजना ग्राम पंचायतों की विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इस रफ्तार को बढ़ाने का काम सरपंचों को करना है। जी राम जी में राज्य का अंश 40 प्रतिशत होने से अब रोजगार सहायकों को वेतन समय पर मिलना शुरू हों जाएगा। इसके साथ अब रोजगार सहायकों का वेतन बढ़ने का प्रावधान भी इस बजट में आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम पंचायतों में राशि देने में कोई कंजूसी नहीं करते है। आप पहले जो राशि है। उसे खर्च करे और योजना बनाकर लाए, मै राशि दूंगा। हमने सरपंचों की राशि 15 लाख रूपये से बढ़ाकर 25 लाख रूपये करने में देरी नहीं की है। अब नाया 16 वा वित्त भी आने वाला है। अब आपके 5 वा वित्त और 15 वा वित्त तीन मद हो जाएंगे। आपके विधायक ने जनपद पंचायत भवन की मांग की है। यदि जनपद पंचायत के पास 2 एकड़ जमीन होगी तो अगली सूची में अटल सुशासन भवन देने पर विचार करेंगे।
कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि बैरसिया पंचायत क्षेत्र अब यदि 20 घर भी किसी मंजरे टोले है और केवल 100 जनसंख्या भी है तो आगमी तीन साल के अन्दर हर जगह सड़क बन जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने मंत्री प्रहलाद पटेल के सामने जनपद पंचायत बैरसिया हुए विकास कार्य और आगमी प्लान के बारे में ब्रीफिंग की। कार्यक्रम में संगोष्ठी से पहले मंत्री ने 58 सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में एसडीएम आशुतोष शर्मा ,जनपद सीईओ देवेश सराठे, गोविंद राम गुर्जर, पर्वत सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर नौरंग गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता कुबेर सिंह गुर्जर सहित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




