डूंगरिया से प्रयागराज, अयोध्या, काशी विश्वनाथ तक श्रद्धालुओं की 1000 किलोमीटर पदयात्रा का भव्य समापन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। ग्राम डूंगरिया के 48 श्रद्धालुओं ने धर्म, आस्था और भक्ति की अद्वितीय मिसाल पेश करते हुए करीब 1000 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा पूरी की। यह यात्रा प्रयागराज, अयोध्या और काशी विश्वनाथ तक संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने 22 दिन लगातार पदयात्रा कर धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय भक्तों द्वारा फूल मालाओं और प्रसाद के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के समय श्रद्धालु समीपस्थ मंदिरों में रुकते और रामधुन एवं भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना देते थे
करीब एक महीने की यात्रा के बाद सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गांव डूंगरिया लौटे। गांव पहुंचने पर ओम सिद्धि कृषि सेवक केंद्र मेगरा जोड़ पर किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी विनय पटेल द्वारा श्रद्धालुओं का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सभी श्रद्धालुओं के लिए सत्कार एवं सामूहिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर पंडित कैलाश नारायण बैरागी, हरि नारायण शर्मा ,ग्राम सरपंच शैतान सिंह राजपूत, सरपंच अरविंद यादव कांग्रेस संगठन से नवलसिंह मीणा बीजेपी से यशवंत मीणा, सचिव संगठन से कैलाश नारायण साहू, बद्री प्रसाद दागी, वृंदावन शर्मा, कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा, रामेश्वर शर्मा, श्यामलाल ठाकुर, रोजगार सहायक संगठन से दशरथ सिंह राजपूत, हरि सिंह राजपूत ,अनिल राजपूत दशरथ सिंह राजपूत लक्ष्मण राजपूत , यशवंत सिंह गोरेलाल देवेंद्र सिंह पत्रकार कमलसिंह सेन लाइनमैन शिव प्रसाद खेला सिंह खिलन सिंह बघेल बादाम सिंह राजपूत हमीर सिंह चौकीदार साहित्य अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि1 समाज में सद्भाव, एकता और सेवा भाव का संदेश भी दे गई