Blog

नौनिहालों के उत्साह से गुलजार हुआ बाल मेला

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।शुक्रवार को देव नारायण पब्लिक स्कूल कोलूखेड़ी खुर्द में बाल दिवस मनाया गया स्कूल में एक भव्य बाल मेला आयोजित किया गया।
बाल मेला में मुख्य अतिथि भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित करते हुए बाल मेला का शुभारंभ किया भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर एवं शिक्षकों ने छात्रों की ओर से लगाए गए स्टालों को देखते हुए स्वादिष्ट व्यंजन चख उनका उत्साहवर्धन किया बाल मेला में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए बच्चों ने मेले में खाने-पीने की कई वस्तुओं की उचित व्यवस्था की और अपने-अपने स्टॉल सजाकर प्रदर्शन किया। इनमें समोसा, कचौड़ी, पानी पूरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल थे। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी दुकानें लगाईं इस आयोजन में बच्चों के बीच अपने-अपने स्टॉल को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने की होड़ लगी रही। सभी बच्चों ने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया इस मौके पर कोलूखेड़ी खुर्द सरपंच बहादुर सिंह गुर्जर , राजकुमार गुर्जर, प.कमर लाल गुर्जर स्कूल प्रभारी बलवीर गुर्जर,भैया लाल गुर्जर बनवारी गुर्जर स्कूल संचालक, अनीस खान,रणधीर मीना, मुकेश सेन ,राकेश तोमर देवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Related Articles

ADVERTISEMENT