बीएलओ सरिता राजपूत को एसडीएम ने किया सम्मानित

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया ग्रामीण बैरसिया विधानसभा क्षेत्र क्र.149 में एसआईआर के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण कार्य एवं डिजिटाइजेशन करने में ग्राम चठौआ मतदान केन्द्रों ,के बीएलओ द्वारा सौ.प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर बैरसिया अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष शर्मा ने मतदान केन्द्र क्र.186 पर पहुंचकर बीएलओ श्रीमति सरिता राजपूत को पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि
बैरसिया के ग्राम चठौआ मतदान केंद्रों के बीएलओ ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के कार्य को अपनी मेहनत और जिम्मेदारी से लेते हुए तय समय से पहले ही 100 प्रतिशत पूर्ण कर दिया है। उनके कार्य की सराहना करते हुए सरिता राजपूत को सम्मानित किया गया साथ ही एसडीएम आशुतोष शर्मा ने उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी प्रशंसा भी की इस दौरान जनपद सीईओ देवेश सराठे ,सरपंच प्रतिनिधि धनवीर सिंह चौहान , भगवान सिंह चौहान ,सचिव खुमान सिंह मीणा एवं पटवारी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





