Blog

माँ कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज ने निकाला विशाल चल समारोह

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया साहू समाज बैरसिया द्वारा मां कर्मा देवी जन्मोत्सव पर भव्य चल समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया। चल समारोह का शुभारंभ नगर के सांवलिया मंदिर से प्रारंभ होकर बाल विहार,रेंज चौराहे सहित नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए साहू समाज मंदिर पहुंचा। जहां मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की गई। इस भव्य शोभा यात्रा का नगर के कई सामाजिक धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण एवं मां कर्मा की झांकियां एवं परी म्यूजिकल ग्रुप के राधा कृष्ण बने कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भंडारे का आनंद लिया। कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री,पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर,पूर्व विधायक भक्त पाल सिंह राठौड़ ,पूर्व विधायक जोधा राम गुर्जर, कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल आगर, राजमल गुप्ता, राजमल कुशवाह, प्रदीप जैन,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान दास बियानी मदन सिंह ठाकुर कमलेन्द्र सोलंकी एवं तेलिक साहू महासभा के संरक्षक बटन लाल साहू मध्य प्रदेश तेलिक साहू महासभा के महासचिव रमेश कुमार साहू, वरिष्ठ साहू समाज अध्यक्ष जितेंद्र साहू डागा, महिला मंडल अध्यक्ष माया गुलाबचंद साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष गोलू साहू, मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा सयुंक्त सचिव वीरेंद्र साहू, गणेशराम साहू, हरिप्रसाद साहू, महामंत्री अमित साहू, लालाराम साहू,पंकज साहू,दीपक साहू मंडी रूपेश साहू विजय साहू राकेश साहू शैलेंद्र साहू एडवोकेट सुनील साहू विनोद साहू कोमल साहू सुरेश साहू,पत्रकार श्याम साहू,पत्रकार प्रमोद साहू,सहित बड़ी संख्या में गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT