प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भोपाल ग्रामीण द्वारा दीपावली मिलन एवं एकता दिवस समारोह संपन्न

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (PSA) जिला भोपाल ग्रामीण के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बैरसिया में हुआ।
कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक विद्यालय संचालकगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की एकता को सुदृढ़ करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा निजी विद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना रहा
मुख्य अतिथि PSA प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता ठा. नरेश दांगी, अध्यक्ष PSA जिला भोपाल ग्रामीण ने की
कार्यक्रम में BRC बैरसिया बालेंद्र सिंह राजपूत, BEO योगेश सक्सेना सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे
बैठक में फीस अधिनियम के अंतर्गत पेनल्टी माफी, RTE सीट आवंटन की विसंगतियाँ, और आगामी योग–सांस्कृतिक गतिविधियों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई
समापन पर सभी संचालकों ने संगठन की एकता, शिक्षा की गुणवत्ता एवं निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया
कार्यक्रम सौहार्द, एकता और सकारात्मक संवाद का प्रतीक रहा





