बैरसिया में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बुधवार को नगर बैरसिया में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष झनक सिंह राजपूत के नेतृत्व में स्थानीय सांवलिया मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजपूत धर्मशाला, महाराणा प्रताप नगर में पहुँचकर संपन्न हुई।
यात्रा के मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह यात्रा पर स्वागत द्वार लगाए गए और उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के पदाधिकारी, दायित्ववान कार्यकर्ता तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से नगर में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन नगर के वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह दांगी मंत्री जितेन्द्र सिंह मीणा कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव दुर्गा बाहिनी संयोजिका काजल सोलंकी रामगोपाल कुशवाह अर्जुन गुर्जर मांगीलाल गौर सुनील राजपूत गब्बर सिंह राजपूत मनोहर राजपूत कमल सिंह चौहान अशोक दांगी कन्हैया लाल साहू योगेश शर्मा जयनारायण वैरागी महेश सेनी श्याम साहू जितेन्द्र राजपूत अमृत सेन भूपेन्द्र विश्वकर्मा दिनेश अन्नू चौहान लाखन राजपूत अवतार सिंह संतोष रानू कुशवाह आकाश नीरज सचिन गुजराती सहित बड़ी संख्या में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल के पदाधिकारी एवं दायित्वबान कार्यकर्ता मौजूद थे।





