Blog

युवा कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम

समाजसेवी एवं व्यापारी दीपक दुबे आईटीआई बैरसिया की IMC में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं व्यापारी दीपक दुबे को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बैरसिया की संस्था प्रबंधन समिति (IMC) में सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भोपाल सांसद आलोक शर्मा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया।
जारी आदेश के अनुसार श्री दुबे संस्था प्रबंधन समिति में सांसद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैरसिया को निर्देश भी प्रेषित किए गए हैं।
गौरतलब है कि दीपक दुबे लंबे समय से सामाजिक, व्यापारिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं क्षेत्रीय विकास के विभिन्न कार्यों में उनकी सहभागिता सराहनीय रही है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में कौशल विकास एवं युवाओं के हित में नई संभावनाओं को बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।श्री दुबे के मनोनयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं सामाजिक सोच का लाभ संस्था और विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा।

Related Articles

ADVERTISEMENT