Blog

मिडिल स्कूल सरायपाली में समर कैंप का शुभारंभ

रायगढ़  शासकीय मिडिल स्कूल सरायपाली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को चित्रकला, हस्तकला, खेलकूद, योग, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, व्यक्तित्व विकास, कहानी लेखन, संगीत एवं नृत्य जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।


कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिविर में भाग लेने तथा नई-नई विधाओं को सीखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी समर कैंप के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
प्रधान पाठक ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को सीखने का आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। समर कैंप आगामी दिनों तक विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ संचालित किया जाएगा।

Related Articles

ADVERTISEMENT