भारतीय किसान संघ जिला भोपाल तहसील बैरसिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। भारतीय किसान संघ जिला भोपाल तहसील बैरसिया ग्राम इकाई का रविवार को कृषि उपज मंडी समिति बैरसिया प्रांगण में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।
उदघाटन सत्र में प्रांत सदस्य कैलाश सिंह ठाकुर ने भगवान बलराम भारत माता और राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वर्ग का शुभारंभ किया।प्रथम सत्र में जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत ने संगठन की भूमिका के बारे में अपने विचार रखे
द्वितीय सत्र में प्रदेश जैविक प्रमुख जगराम यादव ने संगठन की संगठनात्मक रचनात्मक और पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में संभाग अध्यक्ष बिशन सिंह बघेल ने संगठन के आंदोलनात्मक महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत ने वर्ग में आए किसानों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मण्डी प्रांगण में वृक्षारोपण किया।साथ ही नगर के सभी पत्रकारों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर संभाग मंत्री वेद प्रकाश दांगी भारतीय किसान संघ पालक से पर्वत सिंह राजपूत प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल धूत ,अमृत सिंह रघुवंशी एवं जिला, तहसील ग्राम इकाई के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
