गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने सहित 6 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का ज्ञापन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।।तहसील बैरसिया, जिला भोपाल में भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार को नायब तहसीलदार राजेन्द्र त्यागी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य है, इसलिए शासन अपने वादे के अनुसार गेहूं की खरीद 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सुनिश्चित करे।
ज्ञापन में किसानों से जुड़ी छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं—
गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाए।
गिरदावरी कार्य में देरी होने के कारण गेहूं पंजीयन की तिथि बढ़ाई जाए।
सोसायटियों की ‘ड्यू डेट’ बढ़ाई जाए।
गेहूं फसल नुकसान का सर्वे कर उचित बीमा राशि प्रदान की जाए।
ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पटवारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई शुरू की जाए
सोलर पंप अनुदान सीधे किसानों को दिया जाए, उन्हें ऋण के दबाव में न डाला जाए।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।




