Blog

बैरसिया में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर प्रशासन सख्त


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को तहसील सभा गृह में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी वैशाली कराहलिया ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शहर काजी उमर अहमद ने मुस्लिम समाज से ईद के अवसर पर स्वच्छता, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करें।
बैठक में नगर पालिका अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन और नागरिकों ने एक स्वर में ईद पर्व को सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

ADVERTISEMENT