श्री धर्मश्री के तत्वाधान में निकली नवम विशाल ध्वज पदयात्रा…चार दिन पदयात्रा कर पहुंचेंगे कामखेड़ा बालाजी मंदिर राजस्थान..

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया–धर्मश्री संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष क्षेत्र के ग्राम नजीराबाद हनुमान मढ़ी से कामखेड़ा
बालाजी मंदिर राजस्थान तक निकाली जानी वाली पैदल ध्वज यात्रा 21 फरवरी शनिवार को प्रारंभ की गई। इस दौरान यात्रा का धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्माला और साफा बांधकर स्वागत किया गया। पैदल यात्रा तीन पड़ावों से होकर 24 फरवरी मंगलवार को कामखेड़ा बालाजी मंदिर राजस्थान पहुँचेगी। पदयात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन भार्गव, धर्मश्री संस्था संरक्षक नूतन सक्सेना, अध्यक्ष कृष्णराज सिंह तोमर गन्नू बना सहित सैकड़ों यात्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन भार्गव ने धर्मश्री संस्था की पूरी टीम को पद यात्रा के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में जहां युवा सोशल मीडिया पर रील बनाने में व्यस्त हैं साथ आज लोग 2 किलोमीटर पैदल चलने में भी कतराते है,वहीं इस दौर में भी आज नजीराबाद क्षेत्र के युवा धर्मश्री संस्था के तत्वाधान में धर्म के काम में लगे हुए हैं और यात्रा के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं यह बहुत खुशी की बात है मैं सभी युवाओं से अनुरोध करता हूं कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में रुचि लें जिससे हमारे धर्म का प्रचार प्रसार हो सके। वहीं श्री धर्मश्री के अध्यक्ष कृष्णराज सिंह तोमर ने बताया कि संस्था के तत्वाधान में यह पैदल ध्वज यात्रा विगत 8 वर्षों से निरंतर निकाली जाती है वहीं यह यात्रा का नवम वर्ष है यह यात्रा क्षेत्र और देश की सुख समृद्धि हेतु निकाली जाती है। यात्रा में विभिन्न पड़ाव रहते हैं जहां पर यात्रियों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था रहती है। वहीं यात्रा में शामिल भक्त डीजे पर चल रहे भजनों की धुन पर झूमते नाचते नजर आए जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।





