Blog

बैरसिया जनपद स्टाफ कर्मचारियों ने अपने जनपद सीईओ देवेश सराठे का जन्मदिवस मनाया धूमधाम से

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया –जनपद पंचायत बैरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ देवेश सराठे बैरसिया का जन्म दिवस बुधवार को उनके साथी जनपद के समस्त स्टाफ सचिव, सहायक सचिव एवं जनपद उपाध्य व पत्रकार एवं सेन समाज के लोगों ने इष्ट मित्रों द्वारा जनपद पंचायत सभागार भवन बैरसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित साथियों ने श्री सराठे को पुष्पहार पहनाकर , केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।जन्म दिवस के मौके पर सुबह से ही सराठे को सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रूप से जन्मदिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं कार्यक्रम के अंत में जनपद सीईओ देवेश सराठे ने अपने साथियों ईस्ट मित्रों एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका स्नेह प्रेम सदैव मुझ पर यूं ही बना रहे ।कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत बैरसिया का समस्त स्टाफ जैसे की पीसीओ, एडिओ इंजीनियर ,सहायक इंजीनियर ,सचिव संगठन , रोजगार सहायक संगठन , तथा सेन समाज
,सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT