जिला जांजगीर-चांपा

राशन के लिए धूप में जलते लोग, 2-3 दिन तक बंद सोसाइटी — बलौदा वार्ड 3 में गरीबों के साथ खुला अन्याय

संवाददाता मोहन चौहान लाइव भारत 36न्यूज़ बलौदा

जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा क्षेत्र, वार्ड नंबर 3 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पूरी तरह चरमराकर गिर चुकी है। यहां का हाल ऐसा है कि गरीबों को राशन नहीं, बल्कि अपमान और परेशानी मिल रही है।
जहां एक तरफ सरकार और प्रशासन लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसी प्रशासन के अधीन चल रही राशन सोसाइटी में लोग घंटों तपती धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। सवाल ये है कि क्या गरीब इंसान नहीं हैं? क्या उनकी कोई इज्जत नहीं?
जय माँ संतोषी महिला स्व सहायता समूह, बलौदा (दुकान पंजीयन क्रमांक: 541007006) की हालत बेहद शर्मनाक है।
राशन वितरण न समय पर होता है
न कोई तय दिन, न कोई व्यवस्था
और हद तो तब हो जाती है जब सोसाइटी लगातार 2-3 दिन तक बंद रहती है


इस लापरवाही का सीधा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके घर में खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है।
जब सोसाइटी खुलती भी है, तो हालात और भयावह हो जाते हैं। सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं — जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे तक शामिल होते हैं।
न छाया, न पानी — बस धूप, धक्का-मुक्की और इंतजार!
ग्रामीणों के अनुसार, जब वे संचालक मनोज केवट के घर जानकारी लेने जाते हैं, तो जवाब मिलता है


“सो रहे हैं” या “नशे में हैं”
क्या यही जिम्मेदारी है?
क्या इसी तरह गरीबों का हक मारा जाएगा?
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों के साथ खुला खिलवाड़ है।
अब जनता पूछ रही है:
कब तक यह मनमानी चलेगी?
कब जागेगा प्रशासन?
कब मिलेगी गरीबों को उनका हक?
हमारी साफ मांग: तुरंत उच्चस्तरीय जांच हो
संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
राशन वितरण पूरी तरह नियमित और पारदर्शी किया जाए


मौके पर छाया और पानी की तत्काल व्यवस्था की जाए
अगर प्रशासन ने अब भी आंखें बंद रखीं, तो बलौदा की जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी — जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

ADVERTISEMENT