Blog

भारतीय किसान संघ तहसील हुजूर ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

किसान शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी।

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा ने बताया किसानो मे भय का महोल बना है। क्यूकि सरकार हर साल 150 से 175/- बोनस देती थी। अब मात्र 15/- प्रतिशत हे जो कि किसानों स्वीकार नहीं है। फिर फसल खेतों में हरी खड़ी है जो अप्रेल से पहले नहीं पकेगी। जिसको बिना बेचे किसान कहा से सोसायटी का क़र्ज़ वापस करेगा। सरकार को किसानों के हित में फ़ैसला लेने की अवश्यकता है।
जिसके लिए किसान हितैषी भारतीय किसान संघ सदैव किसानों की आवश्यक मांगो के लेकर सदैव किसानों के साथ खड़ी हे
जिसमें माँगो के मुख्य बिंदु
1) किसानों से किया वादा पूरा करे। 2700 रुपया कुण्डल गेहूं ख़रीदी कि जाए। सरकार अभी 15 रुपया बोनस की बात कर रही हैं। वह ख़ुद ही रख लें किसानों को नहीं चाहिए। देना है तो सरकार 115 रुपया वायदा अनुसार पुरा करके पास के प्रदेश राजस्थान मे 2700/- से ज्यादा दिया जा रहा हैं। हमारे यहाँ क्यों नहीं।
2) किसानों की सोसायटी ऋण (KCC) का क़र्ज़ चुकाने की दिनांक 31 मार्च हैं। इसको बढ़ाकर स्थाई रूप से मई का महीना किया जाए ताकि किसान अपनी उपज बेच कर ऋण जमा कर सके। जैसा शिवराज सरकार हमेशा मई के अंतिम सप्ताह तक करती रही है। किसान की न तो फसल पकी हैं और सरकारी ख़रीद भी शुरू नहीं हो पाई।
3) पटवारियों को लिखित आदेश किया जाए।अपने पटवारी हल्का पर सप्ताह में कम से कम दो दिन किसानों बीच 11 बजे से 5 बजे तक रह कर ग्रामों में किसानों के राजस्व कार्य पूर्ण किये जाए। क्योंकि हर एक छोटी समस्या के लिए किसान तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
4) बड़े तालाब के पास कैचमेंट एरिया मे सुधार किया जाए व किसानो सीमाएं की जानकारी दी जाए।
5) किसानों की फसल की गिरदावरी समय पर नहीं हो पा रही जिसके कारण किसान पंजीयन नहीं कर पा रहा हैं। समय पर फसल चढ़ाई जाए। पंजीयन कराने के लिए किसानों को पंजीयन के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।
6) बंदोबस्त के समय नक़्शा व खसरे में हुई त्रुटियों में सुधार किया जाए और किसानों के त्रुटि के केस चल रहा है उनकी समय सीमा निर्धारित की जाए।
7)बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में असिंचित भूमि लगभग 45-50 पंचायतों का हिस्सा है। उनका सर्वे कराकर सिंचाई की व्यवस्था कराई जाए।आदि मांगे प्रमुख रही
कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमकार सिंह सोलंकी, तेजपाल पाटीदार, भगवान सिंह मीणा, लोकेश मीणा, गुलाब मेवाड़ा, तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा, उपाध्यक्ष पदम सिंह ठाकुर , मनोज यादव, तह. मंत्री शिवराज सिंह ठाकुर, सहमंत्री कुबेर सिंह राजपूत, तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम ईकाइ अध्यक्ष मंत्री व किसान बन्धु भरी संख्या में उपस्थित रहे

Related Articles

ADVERTISEMENT