Blog

कलेक्टर जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों की आवाज़ पर हरकत में प्रशासन


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जनपद पंचायत सभा गृह में आयोजित जनसुनवाई में उस समय अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और उम्मीदें लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भी क्षेत्र की जमीनी हकीकत का अंदाजा हो गया।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, तीन ग्रामों, किटखेड़ी ,करारिया, मेगरा कला, मेड़ विवाद, फसल बीमा, पीएम किसान योजना तथा झूलते हुए बिजली के तार किसनों खेतों में लटक रहे हैं जैसे कई अहम मुद्दे उठाए। कई लोग अपने आवेदन और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
विष्णु खत्री सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्टर ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनसुनवाई एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
लंबित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों का जल्द निपटारा कृषि फीडर पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति और खराब ट्रांसफार्मरों का परिवर्तन
ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था लापरवाही बरतने वाले पटवारी और राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अगली जनसुनवाई में सभी शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जनसुनवाई में बैरसिया एस डी एम आशुतोष शर्मा तहसीलदार दिलीप चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और अलग-अलग गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT