मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया ने आयोजित किया कर्तव्य बोध दिवस


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के द्वारा विद्या विहार नरेला में कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निखिलेश माहेश्वरी संगठन मंत्री विद्या भारती मध्य भारत प्रांत कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रवीर सिंह राठौड़ अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ राजीव शर्मा सह संगठन मंत्री मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नागेश पांडे जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ भोपाल देवेंद्र पचोरी सचिव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। कर्तव्य बोध दिवस के कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा ने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित किए गये कर्तव्य बोध कार्यक्रम की रूपरेखा बताई साथ ही सभी शिक्षकों से आह्वान किया की सभी अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं तन्मयता से काम करेंगे तो वास्तव में भारत विश्व गुरु के पद फर पुनः स्थापित होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निखिलेश माहेश्वरी ने विद्या विहार सभागार में उपस्थित समस्त शिक्षकों से आह्वान किया कि गुरु की महिमा आदि काल से चली आ रही है सभी शिक्षक अपने अपने कर्तव्य को निभाएं जिससे कि एक समर्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौड ने कहा कि संघ शक्ति कलियुगे संगठित होकर सभी शिक्षक साथी काम करेगे तभी हम शिक्षक संघ के मूल ध्येय छात्र हित शिक्षक हित का कार्य कर सकेंगे। कर्तव्य बोध दिवस की इस कार्यक्रम मे भोपाल एवं बैरसिया इकाइयों के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे जिसमें बैरसिया नगर अध्यक्ष बिंदु श्रीवास्तव नगर सचिव शिशुपाल सिंह राजपूत विकासखंड अध्यक्ष संतोष जैन विकासखंड सचिव बृजेंद्र यादव कोषाध्यक्ष आनंद शर्मा उपाध्यक्ष मंजिलें सक्सेना सह सचिव मोहन सिंह अहिरवार पर्वत सिंह मेहर रजनी राजपूत रचना सेन दिनेश विश्वकर्मा पुष्पा सरैया वही तहसील बेरसिया से सचिव हरनाथ सिंह सहसचिव गरिमा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष इंदर सिंह चौहान रामराज सोलंकी किशोरी लाल अहिरवार तोरण प्रजापति भोपाल से जिला संगठन मंत्री आर के यादव जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौहान प्रदेश मीडिया टोली प्रमुख विकास चौहान महानगर अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव हुजूर तहसील अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव मनीष यादव हिरदेश दुबे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में आभार विकासखंड अध्यक्ष संतोष जैन ने किया एवं मनचासीन अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर नगर विकासखंड तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने किया इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वय बालेन्दु सिंह प्रेम नारायण गुर्जर पूजा दुबे हरण सिंह सोलंकी रजनी शर्मा राकेश शुक्ला रामशरण खरे दीपा सक्सेना अनिल वर्मा सुहेल सिद्दीकी वीर सिंह राजपूत पर्वत सिंह राजपूत तारान सिंह राजपूत आदि शिक्षक मौजूद थे।