Blog
एमआरपी से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करने वाले दुकानदार पर बड़ी कार्रवाई

बैरसिया।नजीराबाद क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा तय दर से अधिक में यूरिया खाद विक्रय कर अवैध वसूली करने वाले एक दुकानदार पर बड़ी कारवाई की गई। कार्रवाई किसान कल्याण तथा कृषि विकास अधिकारी भोपाल सुमन प्रसाद ने की अधिकारियों के मुताबिक नजीराबाद स्थिति मेमर्स लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र संचालक ओमप्रकाश प्रजापति को जारी उर्वरक अनुज्ञप्ति 127/11 को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उर्वरक विक्रेता का पिछले दिनों एमआरपी से अधिक दर पर खाद विक्रय करने का एक वीडियो वायरल हुआ था विडियो की जांच के उपरांत कारवाई की गई




