खूनी सड़क” पर उठी जनता की आवाज: भोपाल–बैरसिया मार्ग के फोरलेन की मांग तेज

पत्रकार संघ बैरसिया का विशाल धारणा प्रदर्शन
रिपोर्टर विनय पटेल
भोपाल–बैरसिया मुख्य मार्ग को लेकर क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी सड़क को फोर लेन करने की मांग को लेकर पत्रकार संघ बैरसिया ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए 30 मार्च 2026 सोमवार को पत्रकार संघ बैरसिया के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बैरसिया तहसील के समस्त पत्रकार साथी सामाजिक धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या स्थानीय जनता ने सांवलिया मंदिर चौपड़ बाजार से एक रैली निकालकर तहसील कार्यालय बैरसिया के सामने विशाल प्रदर्शन कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम एस डी एम की अनुपस्थिति में तहसीलदार बैरसिया दिलीप चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार संघ बैरसिया के धरना प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती राजकुमारी सुंदर लाल केवट विधान सभा की कांग्रेस प्रत्याशी रही श्रीमती जयश्री हरिकरण जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता शर्मा कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल जिला ग्रामीण किसान कांग्रेस अध्यक्ष राम भाई मेहर जिला ग्रामीण कांग्रेस महासचिव मदन सिंह ठाकुर बैरसिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सोलंकी नगर के वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे मनोज व्यास सहित नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद गण प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश ठाकुर आदि ने धरना प्रदर्शन स्थल पर आकर इस धरना प्रदर्शन का समर्थन कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
समर्थन में संयुक्त रूप से सरकार को ज्ञापन सौंपकर इस सड़क को “खूनी रोड” बनने से रोकने और तत्काल फोरलेन निर्माण की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि यह मार्ग अब केवल एक सड़क नहीं, बल्कि भय और हादसों का प्रतीक बन चुका है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि लगभग हर दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह सड़क आसपास के कई गांवों की जीवनरेखा है। किसान अपनी उपज मंडी तक इसी मार्ग से पहुंचाते हैं, छात्र-छात्राएं रोजाना भोपाल पढ़ने जाते हैं और हजारों महिलाएं व कर्मचारी रोज इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में हर घर में यह डर बना रहता है कि कोई अपना सुरक्षित लौट पाएगा या नहीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग ने अब तक कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं—कहीं बेटे की मौत, कहीं सुहाग उजड़ गया, तो कहीं घर का इकलौता सहारा खत्म हो गया।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पहले भी कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव के दौरान किए गए फोरलेन निर्माण के वादे भी अधूरे ही रह गए हैं।
मुख्य मांगें:
भोपाल–बैरसिया मार्ग का फोरलेन निर्माण तुरंत शुरू किया जाए
जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक
सड़क का तत्काल सर्वे कराया जाए
दुर्घटना संभावित स्थानों पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और लाइटिंग लगाई जाए
यातायात नियंत्रण के सख्त नियम लागू किए जाएं
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जिला भोपाल (ग्रामीण) ने भी इस अभियान को समर्थन देते हुए कहा कि हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा को देखते हुए यह मुद्दा बेहद गंभीर है और इसमें तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
जनता की एक ही मांग है — “सड़क नहीं, सुरक्षा चाहिए।”
इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा इदरीश अहमद अभिषेक वशिष्ठ पारुल आशीष शर्मा राजेश शर्मा सोमत कुशवाह जितेन्द्र शर्मा रत्नेश नामदेव विनय सिंह पटेल दिनेश भार्गव बना लाल सिंह राजपूत श्याम साहू कन्हैया साहू संतोष शर्मा अलीम पठान राजू मेहरा बब्लू सेन रत्नेश नामदेव माधो सिंह दांगी प्रेम सिंह दांगी नवीन बत्रा कमल सेन प्रदीप गोयल सोनू नामदेव अलक चौरसिया राजकुमार नामदेव अशोक चौरसिया वृंदावन शर्मा रामबाबू मालवीय कैलाश कुशवाह ऋषभ सेन सुरेश मालवीय विक्रम सिंह राजपूत प्रमोद साहू मुकेश बैरागी राकेश तोमर अवध देवड़ा सहित सभी पत्रकार सामाजिक धार्मिक राजनैतिक दलों के लोग एवं स्थानीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी।





