Blog

PM SHRI उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का कोलकाता टूर: साइंस, संस्कृति और टेक्नोलॉजी से हुए रूबरू

रायगढ़। पीएम श्री योजना अंतर्गत रायगढ़ जिले के पीएम श्री विद्यालयों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का 6 दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक कोलकाता में सम्पन्न हुआ।


कलेक्टर जिला रायगढ़ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ एवं जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार के मार्गदर्शन में दिनांक 13 मार्च 2026 को एपीसी श्री अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का दल कोलकाता के लिए रवाना हुआ।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने साइंस सिटी, मेट्रो यात्रा, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, बिरला प्लेनेटोरियम, विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, बेलूर मठ, अलीपुर चिड़ियाघर, नेशनल लाइब्रेरी, ईडन गार्डन, हावड़ा ब्रिज एवं बोटेनिकल गार्डन जैसे प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया।


इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, इतिहास, संस्कृति, धर्म एवं पर्यावरण से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। विशेष रूप से साइंस सिटी एवं प्लेनेटोरियम के भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अनुभवात्मक सिद्ध हुआ।

Related Articles

ADVERTISEMENT