Blog

ग्राम बरखेड़ा याकूब में होगा श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया ग्राम बरखेड़ा याकूब में नववर्ष के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन 1 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत 1 जनवरी को भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन का सान्निध्य पूज्य पं. अतुल कृष्ण शास्त्री जी को प्राप्त होगा, जिन्होंने अपने जीवन में अब तक 126 से अधिक संगीतपूर्ण श्रीमद्भागवत कथाओं का वाचन किया है। विशेष बात यह है कि पं. अतुल कृष्ण शास्त्री जी वर्ष में केवल एक बार ही कथा आयोजन के लिए समय निर्धारित करते हैं और इस वर्ष यह दुर्लभ अवसर ग्राम बरखेड़ा याकूब को प्राप्त हुआ है।

कथा का वाचन इस बार पूज्य अमित वेदाचार्य जी द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है। समस्त शिष्य मंडल, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभु द्वारिकाधीश की नारायणी सेना भी पूर्ण रूप से सतर्क एवं सक्रिय रहेगी।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और धर्म, भक्ति एवं सद्भाव का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

ADVERTISEMENT