Blog

मेंगरा कलाँ में हिंदू सम्मेलन आयोजित, जागरूकता का दिया संदेश

हिंदू सम्मेलन आयोजितः आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर एकजुटता पर जोर
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया जिला भोजपुर के माँ हरसिद्धि खंड के मंडल मेंगरा कला हाई स्कूल प्रांगण मैं एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसमें संघ की उपलब्धियों और कार्यों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर प्रचारक ललित शर्मा , कैलाश नारायण बैरागी, भारतीय किसान संघ से कैलाश सिंह ठाकुर ,
सभी वरिष्ठ जनों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए जातिगत भेदभाव मिटाना आवश्यक है। उन्होंने सभी हिंदुओं को एक मानने और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के आधार पर संगठित होने पर जोर दिया। हिम्मत सिंह पटेल ने कहा कि आरएसएस जैसे संगठन
सनातन धर्म और भारत के उत्थान के लिए सभी को एकजुट करने का आह्वान कर रहे हैं, ताकि जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर भारत विश्व गुरु बन सके। ललित शर्मा ने कहा कि इस देश के मूल निवासी हिंदू हैं, जो सनातन धर्म का सम्मानपूर्वक पालन करते आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विश्व में हर सातवां व्यक्ति हिंदू है, लेकिन इसके बावजूद हिंदुओं का कोई अलग राष्ट्र नहीं है, जबकि अन्य धर्मों के कई देश हैं।
सुमेर सिंह पटेल ने हिंदू धर्म में अहिंसा की भावना और कण-कण में ईश्वर के दर्शन की बात पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू संगठनों को एकजुट करना और धर्म व संस्कृति के बचाओ पर चर्चा करना
कार्यक्रम के अंत में भारत माता आरती के उपरांत प्रसादी वितरण हुआ
कार्यक्रम का आयोजन सकल हिंदू समाज समिति द्वारा किया गया।।

Related Articles

ADVERTISEMENT