बैरसिया की जनसमस्याओं पर कांग्रेस का जन सत्याग्रह समाप्त, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव के नेतृत्व में बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित जन न्याय सत्याग्रह एवं 30 घंटे का उपवास आंदोलन गुरुवार को संपन्न हुआ। आंदोलन में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
आंदोलन के दौरान क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगें उठाई गईं। इनमें बैरसिया-भोपाल मार्ग को सिक्स लेन बनाने, डिफाल्टर किसानों का दंड ब्याज माफ करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने, बिजली विभाग द्वारा किसानों पर बिजली चोरी के झूठे प्रकरणों को बंद करने तथा बैरसिया में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं।
आंदोलन के समापन पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल महेन्द्र जोशी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री पी सी शर्मा पूर्व संसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने उपवास का समापन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में जूस पिलाकर कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा, पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आंदोलन में नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा और आमजन की आवाज को हर मंच तक पहुंचाया जाएगा।





