Blog

ग्राम पंचायतों के लिए मिसाल बन रहा पोंड़ी छाल

रायगढ़/धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी छाल में बना अमृत सरोवर अपनी खूबसूरती, मजबूती और सुव्यवस्थित निर्माण के कारण अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। यह सरोवर साबित करता है कि सही नियोजन और इच्छाशक्ति से गुणवत्तापूर्ण विकास संभव है। इस संबंध में ग्राम सरपंच पति राजकुमार राठिया ने बताया कि जनता की मांग पर अमृत सरोवर तक सीसी रोड तथा बच्चों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर बनाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि उनके सरपंच कार्यकाल में आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंचायत को पुरस्कार मिल चुका है। वर्तमान सरपंच श्रीमती गायत्री राठिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मंशा ग्राम को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की है। ग्राम पंचायत पोंडी छाल का अमृत सरोवर आज इसी विकास सोच की सशक्त पहचान बनकर उभरा है।

धरमजयगढ़ से ऋषभ तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

ADVERTISEMENT