Blog

भाकिसं ने स्थापना दिवस पर फायर ब्रिगेड समस्या संगठन विस्तार पर जोर दिया


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।भारतीय किसान संघ जिला तहसील इकाई बैरसिया के बैनर तले शनिवार को मंडी कृषि विश्राम गृह में स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री भारत जी पटेल, प्रांतीय सदस्य कैलाश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत , प्रांतीय सदस्य कैलाश सिंह ठाकुर,की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और किसानों के उत्थान पर विस्तृत_ चर्चा की गई कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री भारत जी पटेल ने संघ के स्थापना काल से लेकर अब तक के सफर पर प्रकाश डाला और किसानों को प्राकृतिक खेती, पारंपरिक कृषि पद्धतियों व देशी गाय के पालन से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने पदाधिकारियों को समूह बनाकर ग्राम सभाएं मैं स्थापना दिवस करने और संगठन के विस्तार के गुर सिखाए. बैठक के दौरान किसानों सदस्यों ने संघ को वर्तमान समय में समस्या से जूझ रहे बैरसिया क्षेत्र में लगभग 350 ग्रामों मैं केवल एक नगर पालिका में फायर ब्रिगेड उपलब्ध है ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी जैसी घटनाओं से अवगत कराया कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री से कहा कि सबसे अधिक खेती किसानी का कार्य बड़ी मात्रा में क्षेत्र में होता है भोपाल जिला के बहुत करीबी है ग्रामीण क्षेत्रों में एक भी फायर ब्रिगेड नहीं है अस्थाई रूप से कम से कम दो फायर ब्रिगेड होना अनिवार्य है
भारतीय किसान संघ कहीं वर्षों से स्थानीय नेता वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते आ रहे हैं पर अभी तक किसी प्रकार की कोई भी सुनवाई नहीं है हम आपसे आग्रह किया बेरसिया थाना नजीराबाद थाना कम से कम एक, एक फायर ब्रिगेड होना अनिवार्य है, जोर देकर कहा कि यह क्षेत्र पूरी तरह इस सुविधा सुविधा से वंचित है
इस मौके पर अवनीश मेह,र भारत जी मीणा, देवी सिंह दांगी, राजेंद्र सिंह ठाकुर ,विनय सिंह पटेल ,महेश शर्मा, अशोक यादव, हरि नारायण गुर्जर, लोकेश मीणा बड़ी संख्या किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

ADVERTISEMENT